पावटा जिला पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने बताया कि शाहपुरा थाना पुलिस ने एक खौफनाक हत्याकांड का खुलासा किया है। शाहपुरा थाना क्षेत्र के लेटकाबास रोड पर एक मकान में मंगलवार की शाम संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ था।मामले का खुलासा करते हुए शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया कि घटना रूपयो के लेन देन से जुड़ा था।खोजबीन में जो सामने आया है,उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। इस हत्या की साजिश रचने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतका महिला का पड़ोसी है।वही जानकारी देते हुए शाहपुरा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 12 सितम्बर मंगलवार को मृतका के पति बजरंग लाल ने मामला दर्ज करवाया कि मे मेरे भाई के जयपुर कोई कार्यक्रम मे गया हुआ था।रात को वही रुक गया व मेरी पत्नी घर पर अकेली थी।सुबह मेरा दामाद रविकांत शर्मा मेरी पत्नी से मिलकर गया था। शाम को वापस वह मेरी पत्नी से मिलने आया तो मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था व बैठक वाले कमरे के बाहर से कुंदी लगी हुई थी। बाहर से रवि ने मेरी पत्नी को फोन किया तो वह मकान के चौक मे बज रहा था।जिस पर रवि ने मकान के अंदर जाकर देखा तो मेरी पत्नी शकुंतला देवी चार पाई पर मृत अवस्था मे पड़ी हुई थी।
जिसके सिर से खून बह रहा था व गले मे खुद की चोटी का फंदा लगा हुआ था।जिस पर रवि ने पड़ोसियों को बताया व रिश्तेदारों को फोन किया।अज्ञात व्यक्ति द्वारा लूटपाट कर उसका मर्डर किया गया है।जिस पर शाह पुरा थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जाँच शुरू की गई।जिस पर गठित पुलिस टीम द्वारा अनुसंधान करते हुए आस पास के लोगों व व परिजनों से बात करते हुए गोपनीय ढंग से गहनता से जाँच करते हुए पता चला कि मृतका का पडौसी रवि योगी घटना के समय से अपनी पत्नी को लेकर मोसेर सास के गया हुआ है।जिस पर रवि योगी से उसके मोसेर सास के घर जाकर पता किया तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा।
लेकिन उसकी बातों पर शक होने पर गहनता से पूछताछ की गई तो सामने आया कि रवि योगी द्वारा मुंबई जाने के लिए किराये के लिए दो हजार रुपए नही देने पर नाराज होकर लोहे की चारपाई पर उसके सिर को दे मारा व मृतका की चोटी से गले मे फंदा डालकर उसकी हत्या कर अपने घर चला गया।
जिस पर अभियुक्त रवि योगी को कई घंटों तक मामले की बारीकियों को खंगालने के बाद हत्यारे पडौसी को उसके मोसेर सास के घर से गिरफ्तार किया गया।






