Home » राजस्थान » जयपुर में महिला-नौकरों को बंधक बनाकर 57 लाख लूटे:7 दिन पहले रखी नौकरानी ने बाहर से बुलाए बदमाश, 3 घंटे घर में ही रहे

जयपुर में महिला-नौकरों को बंधक बनाकर 57 लाख लूटे:7 दिन पहले रखी नौकरानी ने बाहर से बुलाए बदमाश, 3 घंटे घर में ही रहे

जयपुर में एक बुजुर्ग महिला और दो नौकरों को बंधक बनाकर बदमाश 50 लाख के गहने और 7 लाख रुपए लूट ले गए। सुबह 6 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की गई है। बुजुर्ग महिला की हालत ठीक बताई जा रही हैं। पुलिस ने महिला के बयान ले लिए हैं।

एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी ने बताया- मोती डूंगरी थाना इलाके के सोनी अस्पताल के पास देवी नगर में रहने वाली मंजू कोठारी (75) के घर में वारदात हुई है। लूट की वारदात में 7 दिन पहले रखी एक नेपाली नौकरानी सावित्री शामिल है। उसने बाहर से दो लोगों को घर पर बुलाया।

आरोपी सावित्री ने रात करीब 11 बजे दरवाजा खोला। दो बदमाशों को घर में एंट्री दी। इस दौरान मंजू कोठारी और उनके दोनों नौकर अपने कमरों में थे। बदमाशों ने पहले दोनों नौकर फिर मंजू देवी के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बनाया। मंजू कोठारी के रूम की आलमारी को खोल कर बदमाशों ने 7 लाख रुपए नगद और करीब 50 लाख रुपए के जेवरात और अन्य सामान लूटा।

रात करीब 11 बजे ये बदमाश घर में घुसे और 2 बजे घर से बाहर निकले। सावित्री वारदात के बाद इन दोनों बदमाशों के साथ एक कैब कर निकल गई।

लूट की वारदात के बारे में पता चलने पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।
लूट की वारदात के बारे में पता चलने पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।

बुजुर्ग मंजू कोठारी के पति करते थे जेवरातों का काम

जांच में सामने आया कि घायल मंजू कोठारी (75) के पति का साल 2007 में देहांत हो गया था। इनका ज्वेलरी का बिजनेस था। पति के देहांत के बाद से वह अपने नौकरों के साथ इस मकान पर रह रही थी। परिचित के कहने पर 7 दिन पहले उन्होंने नेपाली नौकरानी सावित्री को रखा था।

पुलिस की टीम ने महिला और घर के नौकरों के बयान लिए।
पुलिस की टीम ने महिला और घर के नौकरों के बयान लिए।

बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गईं

घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी ईस्ट, एडिशनल डीसीपी ईस्ट मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया। डीसीपी ईस्ट ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कुछ टीमें बनाई हैं। जो टीम बदमाशों के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, पीड़िता के साथ एक टीम विस्तार से बात कर रही हैं। सावित्री के संबंध में कई जानकारी पुलिस के हाथ लगी हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

भावनाथ स्टेशन पर ट्रेन से युवती की मौत:हाथ पर गुदा मिला ​’सिकंदर’, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में भावनाथ (भेहणा) रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर शाम एक युवती की ट्रेन की