Home » राजस्थान » राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट हुआ जारी:10वीं में 46.54%, 12वीं में 44.95% स्टूडेंट्स हुए पास

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट हुआ जारी:10वीं में 46.54%, 12वीं में 44.95% स्टूडेंट्स हुए पास

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को जयपुर के शिक्षा संकुल में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी किया। इस बार के रिजल्ट में जहां दसवीं क्लास में 43.54 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए है। इसी तरह 12वीं क्लास में 44.95 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। जबकि शेष स्टूडेंट आशिक उत्तीर्ण रहे हैं। जिन्हें फिर से परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया इस बार राजस्थान स्टेट ओपन परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जांचा गया है। जिसकी वजह से शैक्षणिक कार्यों पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। यही कारण है कि इस बार न सिर्फ रिजल्ट महज 15 दिनों में जारी हो गया।

उन्होंने बताया कि हर बार परीक्षा की कॉपियों को जांचने के लिए पिछली बार हुए 5 लाख रुपए के भुगतान का खर्चा भी नहीं हुआ है। उन्हें बताया कि स्टेट ओपन स्कूल के रिजल्ट में स्टूडेंट्स को फेल नहीं किया जाता है। ऐसे में जो स्टूडेंट्स इस बार पास हो गए हैं। वह भविष्य में आगे की पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं जो स्टूडेंट इस बार पास नहीं हो पाए हैं। उन्हें फिर से परीक्षा उत्तीर्ण करने का मौका दिया जाएगा।

बता दें कि राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10 में इस बार 16 हजार 317 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनमें से 7105 स्टूडेंट पास हुए हैं। जबकि 9212 स्टूडेंट आशिक उत्तीर्ण हुए हैं। इसी तरह कक्षा 12 में कुल 15 हजार 714 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिनमें से 7063 स्टूडेंट पास हुए हैं। जबकि 8650 स्टूडेंट आशिक उत्तीर्ण हुए हैं। ऐसे में दोनों ही कक्षा के आशिक उत्तीर्ण स्टूडेंट्स को फिर से परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास