जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में पोस्टेड एक सीनियर ट्रांसपोर्ट अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। रेड राजस्थान के अलग-अलग शहरों के साथ उत्तर प्रदेश के भी एक शहर में की गई है। गुरुवार (23 जनवरी) सुबह 7 बजे से चल इस कार्रवाई में 5 से ज्यादा टीमें शामिल हैं। एजेंसी के पास अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर काफी शिकायतें हैं।
एडिश्नल एसपी एसीबी अजमेर भागचंद मीणा ने बताया कि एआरटीओ संजय शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई की जा रही है। विद्याधर नगर परिवहन कार्यालय में पोस्टेड शर्मा के खिलाफ कोर्ट से परमिशन ली गई थी। उनके जयपुर, भरतपुर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के 10 ठिकानों पर सर्च जारी है। एजेंसी की एक टीम जयपुर के एक ज्वेलर्स के यहां भी पहुंची है।

यूपी में पैतृक गांव के घर भी पहुंची टीम
मीणा ने बताया कि टीमें आरोपी अधिकारी के मुरादाबाद के पैतृक गांव में भी लगातार सर्च कर रही हैं। यहां उनके रिश्तेदारों और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
वहीं, जयपुर में वैशाली नगर, श्याम नगर, पांच्यावाला में आरोपी अधिकारी से जुड़े दोस्तों व अन्य लोगों के यहां भी टीमें पहुंची हैं। जानकारी के अनुसार जयपुर में कुल 8 जगह एजेंसी जांच कर रही है।
एफआईआर में जिन दस्तावेजों की जानकारी दी गई है। उनके मिलने पर उसे क्रॉस वेरीफाई करेंगे। अकाउंट नंबर प्राप्त किये जा रहे हैं।
इनकी पत्नी और बच्चों के नाम से 4-5 बैंक खातें हैं। उनकी जांच की जा रही है। जमीनों के दस्तावेजों के जानकारी भी मिली है। पत्नी के नाम से जमीन ली हुई है।
बड़ी मात्रा में गोल्ड में इंवेस्टमेंट का शक
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार संजय शर्मा ने अवैध पैसे से गोल्ड भी खरीदा है। यह गोल्ड संजय शर्मा के ने एस के जे ज्वेलर्स से खरीदा है।
इसलिए एसीबी की एक टीम ज्वेलर्स के वैशाली नगर स्थित शोरूम में भी पहुंची है। सूत्रों के अनुसार संजय शर्मा के ठिकानों से गोल्ड में इंवेस्टमेंट को लेकर काफी बिल व दूसरे दस्तावेज भी मिले हैं।

इन 10 जगह चल रही सर्च
- अधिकारी का निवास स्थान कृष्णा नगर, वैशाली नगर जयपुर
- अधिकारी का ऑफिस, विद्याधर नगर जयपुर
- अधिकारी के नजदीकी रिश्तेदार के घर- रूबी पार्क रिज अपार्टमेंट, श्याम नगर जयपुर
- अधिकारी के नजदीकी रिश्तेदार के घर- कृष्णा नगर, जयपुर
- अधिकारी का पैतृक घर- कप्तान काॅलोनी, पुलिस लाइन के पास भरतपुर
- अधिकारी की पत्नी के नाम प्लॉट- पांच्यावाला, जयपुर
- अधिकारी के चचेरा भाई का घर- बिलारी, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)
- अधिकारी के नजदीकी रिश्तेदार का घर- विद्याधर नगर, जयपुर
- अधिकारी का नजदीकी रिश्तेदार का घर- लक्ष्मी काॅलोनी, सांगोनर, जयपुर






