न्यूज इन राजस्थान जयपुर(सुनील शर्मा) स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर हेरिटेज निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण जल्द शुरू होने वाला है।ऐसे में बुधवार को हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने निगम मुख्यालय में समीक्षा बैठक ली।बैठक में आयुक्त अरुण हसीजा ने सभी शाखा और विभागों के प्रगतिरत कार्यों के बारे में विस्तार से समीक्षा की।इस दौरान आयुक्त अरुण हसीजा ने निगम अधिकारियों से ओपन कचरा डिपो खत्म करने,वार्डो में सफाई व्यवस्था,रोड पेच वर्क आदि के बारे में जानकारी ली।आयुक्त अरुण हसीजा ने सभी अधिकारियों से कहा कि अब स्वच्छता संबंधी कार्यों के फीडबैक को लेकर रोजाना वीसी के जरिए मीटिंग ली जाएंगी।इसके लिए स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित कार्यों के दिए टास्क के बारे में जाना जाएगा।साथ ही उन्होंने वार्डो में सभी कालोनियों में दो बार सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए साथ ही ओपन कचरा डिपो को पूरी तरह से खत्म करने के निर्देश दिए।इसके अलावा स्कूल और अस्पतालों में भी सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।साथ ही उद्यानों में साफ सफाई,जैविक खाद्य बनाने के भी निर्देश दिए।वहीं मुख्यमंत्री सद्भावना के केंद्र पर आने वाले वस्त्र और वस्तुओं को जरूरत मंद लोगों को बांटने के लिए भी कहा।
वेडिंग जोन में सुनियोजित तरीके से लगे कियोस्क,गंदगी फैलाने पर की जाएं चालानी कार्रवाई-आयुक्त अरुण हसीजा
आयुक्त अरुण हसीजा ने निगम क्षेत्र में आने वाले पर्यटक स्थलों के पास बने वेडिंग जोन में लगे कियोस्क को भी सुनिश्चित तरीके से लगवाने के निर्देश दिए।साथ ही गंदगी फैलाने पर सख्त कार्रवाई कर चालान करने के निर्देश दिए।






