न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों,बेचने वालो व नशा करने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे आपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ एवं पुलिस मुख्यालय के मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये गये विशेष अभियान के तहत व अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करने हेतू सभी थानाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतू दिशा निर्देश दिये गये जिस पर कार्यवाही करने हेतू अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी व विनय कुमार डी एच सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी जिला जयपुर पूर्व के सुपरविजन में व आदित्य पूनिया सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर सरदार सिंह पुलिस निरीक्षक प्रभारी जिला विशेष टीम जिला जयपुर पूर्व व मदरूप राम (उ.नि) थाना आईसी पुलिस थाना जवाहर सर्किल जिला जयपुर पूर्व के नेतृत्व मे जिला विशेष टीम व पुलिस थाना जवाहर सर्किल की संयुक्त टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों व अवैध रूप से गांजा व स्मैक सप्लाई करने व बेचने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत स्मैक व गांजा बेचने वाले व सप्लाई करने वालो व अवैध शराब के विरूद्ध आंसूचना संकलन कर सूचनाओं पर कार्यवाही करते हुऐ अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा व स्मैक बेचने वालो के खिलाफ पुलिस थाना जवाहर सर्किल ईलाके में कार्यवाही करते हुये महिला रजनी देवी सांसी पत्नी श्रवण लाल सांसी जाति-सांसी उम्र 28 साल निवासी गांव-अरनिया नील थाना मेहन्दवास जिला टोंक हाल झुग्गी झौपड़ी मेरियट होटल के पीछे तामरा गार्डन के पास पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व को गिरफ्तार कर कब्जे से 1.69 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कि जप्त। गिरफ्तार महिला मुल्जिम के खिलाफ पुलिस थाना जवाहर सर्किल में प्रकरण संख्या 44/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया।गिरफ्तार महिला से अनुसंधान हेतू पुलिस थाना जवाहर सर्किल में पूछताछ जारी है व पुलिस थाना जवाहर सर्किल ईलाके में अवैध शराब के खिलाफ दुसरी कार्यवाही करते हुये मुल्जिम श्रवण कुमार गुप्ता पुत्र महेश्वर प्रसाद गुप्ता जाति-बनिया उम्र 37 साल निवासी मकान नं.205 एफ, मुनेरका कपूर वाली गली,पुलिस थाना किशनगढ़,साउथ दिल्ली हाल शहिद कॉलोनी,सेक्टर 11,मालवीय नगर थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व को गिरफ्तार कर कब्जे से विदेश ब्रांड की 41 बोतल 360 एम एल जप्त की मुल्जिम के खिलाफ पुलिस थाना जवाहर सर्किल में प्रकरण संख्या 45/25 धारा राज. आब.अधि. 1950 में मुकदमा दर्ज किया गया।आरोपी से विदेश शराब के प्राप्ती के बारे में थाना जवाहर सर्किल में अनुसंधान हेतू पूछताछ जारी।
विवरण-गिरफ्तार महिला रजनी देवी सांसी ने बताया कि मुझे यह स्मैक एक व्यक्ति देकर जाता है।जिससे मेंने 3,500 रूपये प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदी थी। व्यक्ति का में नाम पता नही जानती मैं यह स्मैक की छोटी छोटी पूड़िया बनाकर ग्राहको को 200 व 300 रूपये के हिसाब से बेचती हूं।जिससे मेरी अच्छी कमाई हो हो जाती है।महिला से अनुसंधान हेतू थाना जवाहर सर्किल में पूछताछ जारी।
पृथम कार्यवाही-1. पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व पर मुकदमा नं. 44/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर मुल्जिम रजनी देवी सांसी पत्नी श्रवण लाल सांसी जाति-सांसी उम्र-28 साल निवासी गांव-अरनिया नील थाना मेहन्दवास जिला टोंक हाल झुग्गी झौपड़ी मेरियट होटल के पीछे,तामरा गार्डन के पास, पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व को गिरफ्तार किया गया।उक्त कार्यवाही में धर्मेन्द्र कुमार कानि नं. 10390 उदय सिंह कानि नं.11075 पवन कुमार कानि नं.12075 हेमन्त कानि नं.12078 की विशेष भूमिका रही।
द्वितीय कार्यवाही-2. पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व पर मुकदमा नं. 45/25 धारा राज.आब.अधि.1950 में दर्ज कर मुल्जिम श्रवण कुमार गुप्ता पुत्र महेश्वर प्रसाद गुप्ता जाति-बनिया उम्र-37 साल निवासी मकान नं. 205 एफ, मुनेरका कपूर वाली गली,पुलिस थाना किशनगढ़,साउथ दिल्ली हाल शहिद कॉलोनी,सेक्टर 11,मालवीय नगर थाना जवाहर सर्किल जयपुर पूर्व को गिरफ्तार किया गया।बरामद माल- 1.69 ग्राम स्मैक व 41 बोतल 360 एम एल विदेशी शराब जप्त
जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व
छीतरमल स.उ.नि.,तुलसीराम हैड कानि नं.644,विजय सिंह कानि नं.11194, जितेन्द्र कानि चालक नं.5500 जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व
थाना जवाहर सर्किल टीम अमरसिंह स.उ.नि.विश्राम कानि नं.9650, सुमन कानि नं. 3387,राजेश कानि नं. 6249






