Home » राजस्थान » सीएस का जेडीए में निरीक्षण; पेंडेंसी कम होने पर तारीफ की, देरी से आने पर हिदायत

सीएस का जेडीए में निरीक्षण; पेंडेंसी कम होने पर तारीफ की, देरी से आने पर हिदायत

जेडीए में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्य सचिव सुधांश पंत औचक निरीक्षण पर पहुंचे। मुख्य सचिव बिना किसी पूर्व सूचना के जेडीए पर पहुंचे और टाउन प्लानिंग, जोन कार्यालय में उपायुक्त दफ्तरों का निरीक्षण किया। इसके बाद सीधे मंथन सभागार में अधिकारियों की मीटिंग में पहुंचे और पेंडेंसी शून्य करने के निर्देश दिए।

इस दौरान समय पर नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों को हिदायत दी। सुधांश पंत मुख्य सचिव बनने के बाद तीसरी बार जेडीए में आए हैं। पूर्व में निरीक्षण के दौरान एक आईएस सहित दो आरएएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि जेडीए में पहले की तुलना में सुधार हुआ है, फाइलों के निस्तारण में समय सीमा तय होने और ऑनलाइन सिस्टम से भी फायदा पहुंचा है। कमियों को सुधार के निर्देश दिए। मुख्य सचिव जब जेडीए में पहुंचे तो कई शाखाओं में अधिकारी और कर्मचारी नहीं थे। निरीक्षण के दौरान जेडीसी आंनदी भी उनके साथ मौजूद रहीं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

5-स्टार होटल का 5.74-लाख का बिल चुकाए बिना भागा टूरिस्ट:उदयपुर के उदय विलास में परिवार समेत ठहरा था दिल्ली का युवक

उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय वि​लास में एक टूरिस्ट 10 दिन ठहरने के बाद 5.74 लाख रुपए