Home » राजस्थान » जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:धोखे से मिलने होटल में बुलाया, विरोध पर किया शादी का वादा

जयपुर में बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप:धोखे से मिलने होटल में बुलाया, विरोध पर किया शादी का वादा

जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने होटल में बुलाकर आरोपी बॉयफ्रेंड ने रेप किया। विरोध करने पर शादी करने का झांसा दिया। रामगंज थाने में पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (रामगंज) हरिशंकर शर्मा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- गांधी नगर निवासी 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। अक्टूबर-2024 में धोखे से मिलने के बहाने उसे रामगंज स्थित होटल में बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी ने होटल के रुम में उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का वादा कर दुष्कर्म किया।

शादी करने का झांसा देकर पिछले 3 महीने से देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्द बोल मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और एसी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines