Home » राजस्थान » जयपुर में बीजेपी और कांग्रेस ने एक जगह झंडारोहण किया:डिप्टी सीएम दीया कुमारी बोलीं- संविधान पर सभी को गर्व; जूली बोले- बीजेपी ने संविधान को बदलने की बात कही

जयपुर में बीजेपी और कांग्रेस ने एक जगह झंडारोहण किया:डिप्टी सीएम दीया कुमारी बोलीं- संविधान पर सभी को गर्व; जूली बोले- बीजेपी ने संविधान को बदलने की बात कही

जयपुर की बड़ी चौपड़ पर 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बीजेपी और कांग्रेस ने अलग-अलग दिशाओं में झंडारोहण किया। सत्तापक्ष की ओर से उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पूर्व दिशा की तरफ ध्वजारोहण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा और बालमुकुंद आचार्य, महापौर कुसुम यादव और भाजपा नेत्री ज्योति खंडेलवाल समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

विपक्षी दल की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पश्चिम दिशा में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और महेश जोशी, जिलाध्यक्ष आर आर तिवाड़ी, धर्मेंद्र राठौड़ और अभिषेक चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सत्तापक्ष की ओर से उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूर्व दिशा की ओर मुख करके ध्वजारोहण किया।
सत्तापक्ष की ओर से उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूर्व दिशा की ओर मुख करके ध्वजारोहण किया।

मदन राठौड़ बोले- भारतीय संविधान दुनिया में सर्वश्रेष्ठ

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- 1950 में लागू किया गया भारतीय संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे वे संसद में प्रवेश करते समय सबसे पहले संविधान को मस्तक पर रखते हैं। राठौड़ ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उनकी विरासत को सम्मान देने का कार्य किया है।

विपक्षी दल की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पश्चिम दिशा में मुख करके ध्वजारोहण किया।
विपक्षी दल की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पश्चिम दिशा में मुख करके ध्वजारोहण किया।

दीया कुमारी ने कहा- महापुरुषों ने देश को आजादी दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा- हमारे महापुरुषों ने देश को आजादी दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया था। हमारे देश का संविधान बनाया गया। हमारे संविधान पर हम सभी को गर्व है। आज उतनी ही जिम्मेदारी हम सबकी भी है। देश को विकसित भारत बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। इसमें हमारा भी योगदान होना चाहिए। सभी अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा और बालमुकुंद आचार्य, महापौर कुसुम यादव तथा भाजपा नेत्री ज्योति खंडेलवाल समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा और बालमुकुंद आचार्य, महापौर कुसुम यादव तथा भाजपा नेत्री ज्योति खंडेलवाल समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने कहा- आज गणतंत्र दिवस का दिन हमें देखने को मिल रहा है यह कई लोगों की कुर्बानियों के कारण मिला है। देश के लिए बलिदान देने वाले और संविधान बनाने वाले को हम याद करते हैं। इसमें महिलाओं का भी बहुत योगदान रहा है। हम अपने कर्तव्य और अधिकारों को निभाते हुए देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

जयपुर की बड़ी चौपड़ पर 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनूठी राजनीतिक परंपरा देखने को मिली।
जयपुर की बड़ी चौपड़ पर 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनूठी राजनीतिक परंपरा देखने को मिली।

टीकाराम जूली बोले- हमारे नेताओं ने लड़ी आजादी की लड़ाई

बड़ी चौपड़ पर झंडा फहराने के बाद टीकाराम जूली ने कहा- पूरी दुनिया में सबसे बड़ा संविधान हमारे देश का है। सभी जाति, धर्म, अमीर-गरीब, सबको समान रूप से जगह दी गई है। यह इस देश की खूबसूरती है। 75 साल में हमारे नेताओं ने इस देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। देश के लिए कुर्बानी दी। आजाद होने के बाद देश को मजबूत संविधान दिया। इस संविधान की रक्षा करते हुए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी कुर्बान हो गए। आज जिस प्रकार भाजपा संविधान पर हमले कर रही है।

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और महेश जोशी, जिलाध्यक्ष आर आर तिवाड़ी, धर्मेंद्र राठौड़ और अभिषेक चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और महेश जोशी, जिलाध्यक्ष आर आर तिवाड़ी, धर्मेंद्र राठौड़ और अभिषेक चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

भाजपा करती है संविधान बदलने की बात- जूली जूली बोले- भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 400 पार की बात कही। संविधान को बदलने की बात कही। देश में जाति और धर्म के नाम पर लोगों में द्वेष फैल रहा है। इसे खत्म करने की जरूरत है। प्यार, प्रेम, मोहब्बत और भाईचारा हमारा संदेश है। अमेरिका जैसे देश में महिलाओं और अश्वेतों को अधिकार मिलने में 131 साल लगे। इंग्लैंड जैसे देश में महिलाओं को अधिकार मिलने में 100 साल लगे। हमारे देश में जिस दिन संविधान लागू हुआ। उसी दिन सभी को बराबरी का हक मिला।

गणतंत्र दिवस पर बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस पर बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील