Home » राजस्थान » जयपुर की ओपन जेल से भागा हत्या का दोषी:काट रहा था आजीवन कारावास, हाजिरी के दौरान गायब मिला

जयपुर की ओपन जेल से भागा हत्या का दोषी:काट रहा था आजीवन कारावास, हाजिरी के दौरान गायब मिला

जयपुर की ओपन जेल से दंडित बंदी के भागने का मामला सामने आया है। वह मर्डर के मामले में सांगानेर ओपन जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। इवनिंग रोल कॉल में गायब मिलने पर जेल प्रशासन को दंडित बंदी के भागने का पता चला। मालपुरा गेट थाना पुलिस ओपन जेल से फरार हुए दंडित बंदी की तलाश कर रही है।

हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने बताया- ओपन जेल से भागने वाला दंडित बंदी अमृत उर्फ पप्पू उर्फ दरब (25) पुत्र पितराम निवासी बाडा बाजीदपुर नादौती करौली का रहने वाला है। मर्डर के मामले में बंदी अमृत उर्फ पप्पू उर्फ दरब को आजीवन कारावास की सजा मिली थी। आजीवन कारावास की सजा वह सांगानेर स्थित ओपन जेल में काट रहा था।

मोबाइल भी बंद मिला

हत्या के मामले में दंडित बंदी अमृत शुक्रवार को ओपन जेल से भाग निकला। इवनिंग रोल कॉल में बंदियों की हाजिरी के दौरान वह गायब मिला। उसके आवास व जेल परिसर में उसकी तलाश की गई, काफी ढूंढने के बाद भी दंडित बंदी अमृत नहीं मिला। मोबाइल पर कॉन्टैक्ट करने पर बंद मिला। ओपन जेल से भागने का पता चलने पर प्रहरी अर्जुन लाल ने मालपुरा गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस FIR दर्ज कर ओपन जेल से भागे दंडित बंदी अमृत की तलाश में दबिश दे रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील