Home » राजस्थान » जयपुर में इंटरव्यू के बहाने बुलाकर महिला से रेप:नौकरी लगाने का दिया झांसा, विरोध करने पर परिचित ने धमकाया

जयपुर में इंटरव्यू के बहाने बुलाकर महिला से रेप:नौकरी लगाने का दिया झांसा, विरोध करने पर परिचित ने धमकाया

जयपुर में इंटरव्यू के बहाने बुलाकर महिला से रेप का मामला सामने आया है। जॉब लगाने का झांसा देकर धोखे से परिचित ने बुलाया। विरोध करने पर डरा-धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। विद्याधर नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (विद्याधर नगर) राकेश ख्यालिया कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- मुहाना की रहने वाली 30 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रेडिमेड गारमेंट का जॉब करने के चलते आरोपी नरेन्द्र को वह जानती है। परिचित होने के कारण नरेन्द्र से उसकी बातचीत होती रहती है। आरोप है कि परिचित नरेन्द्र ने न्यू जॉब लगाने का उसे झांसा दिया। गुरुवार शाम को जॉब इंटरव्यू के बहाने मिलने बुलाया।

मकान पर ले गया आरोपी

इंटरव्यू दिलाने की कहकर अम्बाबाड़ी स्थित एक मकान पर ले गया। मकान पर ले जाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन रेप किया। इस बारे में किसी को बताने को लेकर धमकी भी दी। विद्याधर नगर थाने में गुरुवार रात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

5-स्टार होटल का 5.74-लाख का बिल चुकाए बिना भागा टूरिस्ट:उदयपुर के उदय विलास में परिवार समेत ठहरा था दिल्ली का युवक

उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय वि​लास में एक टूरिस्ट 10 दिन ठहरने के बाद 5.74 लाख रुपए