Poola Jada
Home » राजस्थान » मादक पदार्थों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हनुमानगढ़ पुलिस की तीन कार्रवाई

मादक पदार्थों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हनुमानगढ़ पुलिस की तीन कार्रवाई

जयपुर 12 फरवरी। हनुमानगढ़ जिले में डीएसटी एवं थाना पीलीबंगा व टाउन पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में 75 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब के साथ एक आरोपी को एवं 27.10 ग्राम हेरोइन तथा महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार एक ट्रक व क्रेटा कार जब्त की है। इसके साथ पुलिस ने इन्हें हेरोइन सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो हरियाणा के आदमपुर में हत्या के मामले में भी वांछित है।

एसपी अरशद अली ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ, फायर आर्म्स, अवैध शराब तस्करी, जुआ सट्टा एवं अन्य अवैध धंधों की रोकथाम के लिए जिलों टॉलरेंस अभियान के तहत समस्त एसएचओ एवं डीएसटी प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में पहली कार्रवाई एसएचओ पीलीबंगा हरबंस लाल मय टीम द्वारा की गई। गश्त व नाकाबन्दी के दौरान मंगलवार को अमृतसर से जामनगर भारतमाला रोड़़ रोही जाखड़ांवाली पर ट्रक में अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी विजेन्द्र उर्फ विजय पुत्र धर्मा राम जाट उम्र 21 साल निवासी रामदेरिया इशरोल थाना चौहटन को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी विजेंद्र उर्फ विजय पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्राण्ड रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग, मैकडोल नंबर 1 विहीस्की एवं थंडरबोल्ट बीयर पराली की आड़ में पंजाब से तस्करी कर गुजरात ले जा रहा था। पुलिस ने ट्रक से अवैध शराब व बीयर के कुल 845 कार्टन जप्त किए हैं, जिसकी बाजार में कीमत करीब 75 लाख रुपए है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल राकेश रमाणा व रिंकू कुमार की विशेष भूमिका रही।

एसपी श्री अली ने बताया कि दूसरी कार्रवाई हनुमानगढ़ टाउन एसएचओ गजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में थाना पुलिस एवं डीएसटी द्वारा की गई। बुधवार को क्रेटा कार सवार अमृता सिकलीगर पत्नी प्रीत (30) व सोनु सिंह पुत्र जगजीत सिंह सिकलीगर (30) निवासी वार्ड नम्बर 35 सिकलीगर मोहल्ला एवं साहब राम वाल्मीकि पुत्र रतिराम (34) निवासी वार्ड नम्बर 05, थाना महाजन जिला बीकानेर हाल किरायेदार हनुमानगढ जंक्शन को गिरफ्तार कर 27.10 ग्राम हेरोइन जप्त की।

गिरफ्तार आरोपी सोनी सिंह के विरूद्व पूर्व में जुआ एवं चोरी के प्रकरण एवं आरोपी साहब राम के विरूद्व पूर्व मे बीकानेर रेंज मे करीब एक दर्जन प्रकरण दर्ज है। थाना महाजन बीकानेर मे मारपीट के प्रकरण मे वांछित चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले हनुमानगढ टाउन के सिकलीगर मोहल्ला एवं बरकत कॉलोनी मे अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस द्वारा सामूहिक दबिश देकर 21 व्यक्तियों को गिरफतार किया गया था। मुल्जिमा अमृता सिकलीगर मौके से फरार हो गई थी। जिस पर डीएसटी द्वारा लगातार निगरानी रखवाई जाकर आज उसे एवं उसके दो साथियों को चिटटा एवं गाडी सहित गिरफ्तार किया गया। मुल्जिमा के विरूद्व एनडीपीएस के कई प्रकरण दर्ज जो साहबराम के साथ लिव इन मे रह कर काफी समय से चिटटा तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहे है।

तीनों से पूछताछ मे सामने आया कि इनके पास से जप्त चिटटा पवन कुमार पुत्र इंद्रपाल नायक (26) निवासी मण्डी आदमपुर टिब्बा बस्ती दडोली रोड हरियाणा सप्लाई करता है। जिस पर डीएसटी द्वारा मुल्जिम पवन कुमार को दस्तायाब कर थाना हनुमानगढ जंक्शन के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में पता लगा कि आरोपी थाना आदमपुर मण्डी हरियाणा मे हत्या के प्रकरण मे वांछित चल रहा है। जिस पर थानाधिकारी पुलिस थाना आदमपुर मण्डी को सूचित किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर