Home » राजस्थान » पाली में नशे की टेबलेट की खेप पकड़ी:10 रुपए की गोली अफीम जैसा नशा देती है, चोरी छीपे बेच रहा था

पाली में नशे की टेबलेट की खेप पकड़ी:10 रुपए की गोली अफीम जैसा नशा देती है, चोरी छीपे बेच रहा था

पाली पुलिस और मेडिकल विभाग की टीम ने प्रतिबंधित दवाइयां पकड़ी हैं। आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि यह टैबलेट अफीम सा नशा देती है। ऐसे में जिले में कुछ लोग चोरी-छिपे इस प्रतिबंधित दवा को बेच रहे थे।

पाली जिले के बगड़ी नगर थाने के SHO बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि मंगलवार देर रात का मुखबिर से सूचना मिली कि केलवाज गांव में गणेश राम पुत्र केवलचंद प्रजापत अपने रहवासी मकान में स्टोर कर रहा है। इस पर मौक पर पहुंच दबिश दी। इस दोरान गणेशराम भाग गया। तलाशी में उसके घर से करीब 5 हजार प्रतिबंधित टेबलेट मिली। इस पर जिला औषधि अधिकारी माधव सिंह को रात करीब एक बजे मौके पर बुलाया और इस प्रतिबंधित दवाई को जब्त करने की कार्रवाई की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान