Home » राजस्थान » टेम्पो ने दो भाइयों को टक्कर मारी:बड़े भाई की मौत, छोटा भाई गंभीर घायल; खेत की रखवाली पर जा रहे थे

टेम्पो ने दो भाइयों को टक्कर मारी:बड़े भाई की मौत, छोटा भाई गंभीर घायल; खेत की रखवाली पर जा रहे थे

बाड़ी में बुधवार की देर शाम को खेत पर रखवाली के लिए जा रहे दो भाइयों को टेम्पो ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, वहीं छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे 11बी पर चिलाचोंद गांव के पास ये हादसा हुआ।

हादसे में सचिन की मौत हो गई।
हादसे में सचिन की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सचिन मीणा (17) और उसका 15 छोटा भाई सौरभ (15) अपने खेतों की तरफ पैदल जा रहे थे। गांव से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर पीछे से आए टेम्पो ने दोनों को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में दोनों भाइयों को पहले बाड़ी अस्पताल और फिर धौलपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई। सौरभ की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक सचिन अपने परिवार में दूसरे नंबर का बेटा था। उसके पिता वीर सिंह मीणा किसान हैं, जिनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। सचिन बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

स्थानीय समाजसेवी भरत सिंह मीणा ने बताया-धौलपुर-करौली हाईवे पर ओवरलोड टेम्पो से होने वाले हादसों की यह पहली घटना नहीं है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर की जाने वाली कार्रवाई महज खानापूर्ति साबित हो रही है। आंगई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर