Home » राजस्थान » जयपुर में पुलिस ने पकड़ा भू माफिया:12 से अधिक कब्जे और धोखाधड़ी के मामले दर्ज, पहले पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की

जयपुर में पुलिस ने पकड़ा भू माफिया:12 से अधिक कब्जे और धोखाधड़ी के मामले दर्ज, पहले पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की

जयपुर के मुहाना थाना पुलिस ने जमीनों पर कब्जा करने वाले एक शातिर भू-माफिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जयपुर के मुहाना, मानसरोवर, श्याम नगर थाने में 12 से अधिक जमीन पर कब्जा और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। मुहाना पुलिस भू-माफिया देवेन्द्र सिंघल को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

पीड़ित आशीष निठारवाल ने बताया- पारस नगर ग्राम मोहनपुरा मुहाना में उनके 76 से 87 और 119 से 131 तक प्लॉट हैं। 1 जनवरी 2014 को वह प्लॉट देखने के लिए मौके पर गए। वहां पर एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला। इसमें बताया कि उसे यहां पर देवेन्द्र सिंघल ने बैठाया है। पीड़ित ने कहा- प्लॉट तो उसके हैं, जिस पर आरोपी ने पीड़ित आशीष के साथ मारपीट की। उन्हें मौके से भगा दिया। इस पर पीड़ित ने मुहाना थाने में भूमाफिया देवेन्द्र सिंघल के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की

इसके बाद पीड़ित 4 जून 2014 को डीसीपी कार्यालय पहुंचा। देवेन्द्र के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद भी मुहाना थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़ित ने 15 जुलाई को कोर्ट से एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने थाने से जांच बदल कर एसीपी सोडाला को दी। इसके बाद भी आरोपी देवेन्द्र सिंघल पर कोई एक्शन नहीं हुआ। इस पर डीसीपी ने हालही में एसीपी मानसरोवर को जांच दी। इस पर एसीपी मानसरोवर आदित्य ने जांच कर कल रात आरोपी देवेन्द्र सिंघल को गिरफ्तार किया।

एसीपी आदित्य कांकडे ने बताया- आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक एफआईआर हैं। इस केस में जांच होने पर अपराध प्रमाणित पाया गया जिस पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

5-स्टार होटल का 5.74-लाख का बिल चुकाए बिना भागा टूरिस्ट:उदयपुर के उदय विलास में परिवार समेत ठहरा था दिल्ली का युवक

उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय वि​लास में एक टूरिस्ट 10 दिन ठहरने के बाद 5.74 लाख रुपए