Home » राजस्थान » राहुल गांधी जयपुर पहुंचे, सभा को संबोधित करेंगे:चुनाव से पहले नेताओं को नई सियासी लाइन देकर जांएगे राहुल

राहुल गांधी जयपुर पहुंचे, सभा को संबोधित करेंगे:चुनाव से पहले नेताओं को नई सियासी लाइन देकर जांएगे राहुल

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज जयपुर में कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन की नींव रखेंगे। शिलान्यास के बाद दोनों नेता मानसरोवर के शिप्रा पथ पर हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी शनिवार सुबह करीब 7 बजे ही जयपुर पहुंच गए।

एयरपोर्ट पर सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल गांधी पहले मानसरोवर में कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे, फिर दोपहर में उनकी सभा होगी। इसके बाद वह 3.30 बजे गांधी वाटिका का लोकार्पण करेंगे।

माना जा रहा है कि राहुल गांधी और खड़गे इस सभा में कांग्रेस नेताओं को नई सियासी लाइन देकर जा सकते हैं। महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली सभा है। ऐसे में महिलाओं को लेकर भी कोई घोषणा हो सकती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

लालबाग अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू:वार्ड 39-40 में चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस लिया, लालबाग संघर्ष समिति ने जताई खुशी

नाथद्वारा नगर के लालबाग चौराहे पर अंडरपास का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। लंबे समय से निर्माण की