Poola Jada
Home » राजस्थान » पड़ोसी ने किया महिला से रेप:अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर ऐंठे 8 लाख, डिमांड पूरी नहीं करने पर किए वायरल

पड़ोसी ने किया महिला से रेप:अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर ऐंठे 8 लाख, डिमांड पूरी नहीं करने पर किए वायरल

जयपुर में पड़ोसी युवक के महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला के अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेल कर देहशोषण करने के साथ ही 8 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। रुपयों की डिमांड पूरी नहीं करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ प्रताप नगर थाने में FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (सांगानेर) विनोद कुमार शर्मा कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- प्रताप नगर निवासी 31 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया- वह परिवार के साथ यहां रहकर घर पर ही बुटीक चलाती है। आरोपी पड़ोसी अपनी पत्नी को लेकर उसके घर पर कपड़े सिलवाने आया करता था। महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन वह घर पर अकेली थी, उस दौरान आरोपी पड़ोसी सिलवाए कपड़े लेने घर आया। इस दौरान उसने बच्चों के लिए लाई कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए ऑफर की। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला होने के कारण वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया और न्यूड वीडियो बना लिए। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण करने लगा।

बच्चों को लेकर पीड़िता अपने पीहर चली गई
महिला ने आरोप लगाया- आरोपी ने ब्लैकमेल कर सितंबर-2022 तक देहशोषण के साथ ही 8 लाख रुपए ऐंठ लिए। परेशान होकर बच्चों को लेकर पीड़िता अपने पीहर चली गई। इस पर आरोपी पड़ोसी कॉल कर जयपुर आने के लिए दबाव बनाने लगा। लगातार मिल रही धमकियों के बाद भी पीड़िता ने करीब 9 महीने पीहर में निकाल दिए। कुछ दिन पहले आरोपी ने कॉल कर 8 लाख रुपए की डिमांड की। रुपए नहीं देने पर न्यूड वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने 14 सितंबर को परिवार को न्यूड वीडियो भेज दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)