Home » राजस्थान » जयपुर में महिला से रेप, बेटी पर बिगड़ी नियत: कोर्ट मैरिज के डॉक्यूमेंट करवाए साइन, शादी करवाने के लिए बच्चे को किया किडनैप

जयपुर में महिला से रेप, बेटी पर बिगड़ी नियत: कोर्ट मैरिज के डॉक्यूमेंट करवाए साइन, शादी करवाने के लिए बच्चे को किया किडनैप

जयपुर में परिचित के महिला से रेप के बाद बेटी पर नियत बिगड़ने का मामला सामने आया है। धोखे से कोर्ट मैरिज के डॉक्यूमेंट पर साइन करवा लिए। महिला पर बेटी से शादी करवाने का दबाव बनाने के लिए बच्चे को किडनैप कर लिया। कानोता थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (बस्सी) फूलचंद मीणा कर रहे है।

पुलिस ने बताया- भरतपुर निवासी 40 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पति के शराब पीने की आदत के चलते उसे छोड़कर कानोता इलाके में आकर रहने लगी। पिछले करीब 12 साल से वह यहां अपने बच्चों के साथ रह रही है। उस दौरान उसकी मुलाकात हनीफ खान से हुई। आरोप है कि आरोपी हनीफ खान ने अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। पिछले करीब 12 साल से आरोपी लगतार उसका देहशोषण करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी को नाजायज संबंध बनाने से मना दिया।

आरोप है कि धोखे से आरोपी हनीफ ने उसकी बेटी से कोर्ट मैरिज के डॉक्यूमेंट पर साइन करवा लिए। बेटी से शादी करवाने की कहने पर मना कर दिया। 21 सितम्बर की शाम आरोपी हनीफ घर के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय दोहते का किडनैप कर ले गया। कॉल कर धमकाया- बेटी से कोर्ट मैरिज करवाने पर ही दोहिता को वापस करुंगा। चार बच्चों के पिता के बेटी से जबरन शादी करवाने के लिए दोहते के किडनैप करने पर पीड़िता ने कानोता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)