Home » राजस्थान » जयपुर में मारपीट कर युवक से लूट: घर लौटते समय बदमाशों ने पकड़ा, रोड पर गिराकर छीन ले गए बाइक

जयपुर में मारपीट कर युवक से लूट: घर लौटते समय बदमाशों ने पकड़ा, रोड पर गिराकर छीन ले गए बाइक

जयपुर में बदमाशों ने मारपीट कर एक युवक से लूट की वारदात की है। घर लौटते समय रास्ते में बदमाशों ने उसको पकड़ लिया। मारपीट कर रोड पर गिराकर उसकी बाइक छीन ले गए। चित्रकूट नगर थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक लुटेरों को सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- लूट की वारदात गोविन्द नगर-डी बैनाड रोड निवासी दीपेश गुप्ता के साथ हुई। 21 सितम्बर की रात करीब 9:45 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। शेल्बी हॉस्पिटल के पास पार्क की साइट में किसी काम से रूका। बाइक पर बैठकर चाबी लगाते समय ही तीन बदमाश आए।

दो बदमाशों ने उसको पकड़कर मारपीट की। रोड पर पटककर तीनों बदमाश बाइक लूट ले गए। शोर मचाकर पीछा करने पर बदमाश तेजी से बाइक दौड़ा ले गए। चित्रकूट थाने में बाइक लूट की मामला दर्ज करवाया। पुलिस हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)