Home » राजस्थान » कानरपुरा में फंदे से लटका मिला महिला का शव:घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाई, पुलिस जांच में जुटी

कानरपुरा में फंदे से लटका मिला महिला का शव:घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाई, पुलिस जांच में जुटी

चौमूं स्थित कालाडेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कानरपुरा में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

स्वामियों की ढाणी में रहने वाली तुलसा देवी (55) का शव बुधवार रात को उसके पुराने मकान में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर चौमूं के उप जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। गुरुवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

कालाडेरा थाने के एएसआई गुलाब सिंह के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाई है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर