Home » राजस्थान » खाटू श्याम बाबा का दरबार सजा:कलाकारों ने भजनों से श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

खाटू श्याम बाबा का दरबार सजा:कलाकारों ने भजनों से श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

माहेश्वरी भवन में सोमवार रात को श्री खाटू श्याम बाबा का कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामावतार रामनिवास मुन्धड़ा परिवार ने श्याम बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित की।

मुख्य कलाकार ओम राठी ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने ‘मेरे सिर पर रख दो बाबा’, ‘तीन बाण धारी लाख दातार’, ‘मोर छड़ी वाले’ समेत कई भजन प्रस्तुत किए। स्थानीय भजन गायक हरी लखोटिया और अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में खाटू श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया। भक्तों पर पुष्प और इत्र की वर्षा की गई। स्थानीय कलाकारों ने श्री राधाकृष्ण भाव नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक परिवार ने प्रसाद वितरित किया।

कार्यक्रम में आसकरण भट्टड़, आसाराम बाहेती, गौरीशंकर राठी, गोपाल राठी, श्याम लोहिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान