Home » राजस्थान » भर्ती परीक्षा में सिलेक्शन करवाने के नाम पर धोखाधड़ी:RPSC में अधिकारियों से अच्छी जान पहचान होने का झांसा दिया, 40 हजार हड़पे

भर्ती परीक्षा में सिलेक्शन करवाने के नाम पर धोखाधड़ी:RPSC में अधिकारियों से अच्छी जान पहचान होने का झांसा दिया, 40 हजार हड़पे

अजमेर में एक युवक को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 40 हजार हड़पने का मामला सामने आया है। युवक ने टीचर पर आरपीएससी में अधिकारियों से अच्छी जान पहचान होने और सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा 2022 में सिलेक्शन करवाने के नाम पर पैसे हड़पने का आरोप लगाया है।

पीड़ित की ओर से कोर्ट के जरिए सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रवीण मलूका ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि वह जनवरी 2023 में कृष्णा एकेडमी में कोचिंग कर रहा था।

तभी वहां पर जीके फैकल्टी पढ़ने वाले टीचर जितेंद्र सिंह से बातचीत हुई थी। आरोपी ने आरपीएससी में अधिकारियों से अच्छी जान पहचान होने और उसे सेकेंड ग्रेड भर्ती परीक्षा 2022 में सिलेक्शन करवाने का झांसा दिया था।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसे कहा कि वह ओएमआर शीट में नंबर बढ़वाकर नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने उसे झांसे में लेकर 95000 ले लिए थे। रिजल्ट आने पर उसका सिलेक्शन नहीं हुआ तो आरोपी ने उससे कहा कि वह सेकेंड लिस्ट में उसका सिलेक्शन करवा देगा।

बाद में वह आरोपी उसे टालमटोल करने लग गया। उसे वापस पैसे मांगे तो करीब 40 हजार नगद और 15 हजार ऑनलाइन दे दिए। लेकिन बाकी के 40 हजार देने से इनकार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास