Home » राजस्थान » कार-ट्रक की टक्कर में दो भाइयों समेत 3 की मौत:गाड़ी में बुरी तरह फंस गए शव; UP से खाटूश्यामजी जा रहे थे

कार-ट्रक की टक्कर में दो भाइयों समेत 3 की मौत:गाड़ी में बुरी तरह फंस गए शव; UP से खाटूश्यामजी जा रहे थे

जयपुर में ट्रक-कार की आमने-सामने की टक्कर में दो भाइयों समेत 3 की मौत हो गई। दो युवक गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार बुरी तरह से फंस गए। बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया।

एक्सीडेंट मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे-148 पर रायसर थाना क्षेत्र में रतनपुरा गांव के पास मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुआ। कार सवार लोग रायबरेली (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले थे।

एएसपी जयपुर ग्रामीण नारायण लाल तिवाड़ी ने बताया- कार सवार युवक खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। कार ओवर टेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कार सवार अजय यादव, उसका भाई अभय यादव और आकाश यादव की मौत हो गई। वहीं, शिवम मौर्य और शुभम शर्मा गंभीर घायल हो गए, जिनका निम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ओवरटेक करते समय कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।
ओवरटेक करते समय कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।

कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। युवक कार में बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद आस-पास के लाेग मौके पर पहुंचे। आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए, जिन्होंने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए, जिन्होंने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

पुलिस के देर से आने पर लोगों का गुस्सा फूटा इस बीच, पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS