Home » राजस्थान » एसआई भर्ती रद्द करवाने व आरपीएससी के पुनर्गठन की मांग को लेकर धरना जारी

एसआई भर्ती रद्द करवाने व आरपीएससी के पुनर्गठन की मांग को लेकर धरना जारी

जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस उप निरीक्षक भर्ती को रद्द करने व राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन की मांग को लेकर धरना जारी है,राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गई,मुख्यमंत्री कार्यालय को ब्यूरोक्रेसी चला रही है तभी दो दो उपमुख्यमंत्री व एक दर्जन मंत्रियों तथा 40 विधायकों की मांग के बावजूद आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि आगे नहीं बढ़ाई वहीं सांसद ने कहा कि महेश नगर में फर्स्ट ग्रेड की परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी अनशन कर रहे है मगर सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है,सांसद ने कहा एसआई भर्ती को रद्द करने की मांग जायज है बावजूद इसके सरकार मेहनतकश अभ्यर्थियों के हितों पर कुठाराघात कर रही है साथ ही बेनीवाल ने कहा की प्रदेश भर में किसी न किसी मुद्दे को लेकर आंदोलन चल रहे है क्योंकि मुख्यमंत्री निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं और ब्यूरोक्रेसी मंत्रियों को कुछ नहीं मानती,सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री से चुनाव से पहले पेपर माफियाओं को पाताल से ढूंढने की बात कही मगर डेढ़ साल में सरकार मगरमच्छों को पकड़ नहीं पाई क्योंकि भाजपा भी कांग्रेस शासन में पेपर लीक के जिम्मेदारों को बचाने में लग गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11