Home » राजस्थान » कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत झोटवाड़ा नेचर वॉक में की सहभागिता

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत झोटवाड़ा नेचर वॉक में की सहभागिता

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत झोटवाड़ा नेचर वॉक में सहभागिता की।यह अवसर पर पर्यावरण संरक्षण,शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य और सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, कॉलेज छात्र,स्थानीय नागरिक,स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।नेचर वॉक के दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनसंवाद करते हुए कहा,प्रकृति हमारे जीवन का आधार है।शुद्ध वायु,स्वच्छ जल और हरियाली केवल तभी संभव है जब हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास करें।इस प्रकार की वॉक न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है,बल्कि यह प्रकृति से हमारा जुड़ाव भी मजबूत करती है।

इस अवसर पर राज्यवर्धन सिंह ने सभी से एक पेड़ मां के नाम का संदेश देते हुए पौधारोपण की अपील की और स्वयं भी पौधारोपण किया।इसी के साथ ही झोटवाड़ा वासियों ने कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ ली।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

विज्ञापन में भ्रूण का रंग नीला प्रदर्शित करने का मामला

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में निर्धारित मानकों एवं