Home » राजस्थान » नगर निगम जयपुर हेरीटेज द्वारा गोविंद देवजी मंदिर में गीतामय योग शिवर हुआ सम्पन्न

नगर निगम जयपुर हेरीटेज द्वारा गोविंद देवजी मंदिर में गीतामय योग शिवर हुआ सम्पन्न

जयपुर(सुनील शर्मा) नगर निगम जयपुर हेरीटेज की ओर से मन्दिर श्री गोविंद देव जी मंदिर में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिपेक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय संत गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज (कुरुक्षेत्र) की प्रेरणा से जीओ गीता परिवार राजस्थान के सहयोग से गीता प्रचारक योगाचार्य योगी मनीष के सानिध्य में “गीतामय योग शिविर” संपन्न हुआ।

इस अवसर पर हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव ने बताया कि योग क्रिया का भगवान श्री कृष्ण से सीधा संबंध है। श्रीमद्भगवद्गीता को समस्त योगों की जननी कहा जाता है क्योंकि यह योग के विभिन्न मार्गों (ज्ञान,कर्म और भक्ति) का विस्तृत वर्णन करती है और इन मार्गों के माध्यम से मोक्ष (मुक्ति) प्राप्त करने का मार्गदर्शन करती है।गीता में योग को केवल एक शारीरिक व्यायाम के रूप में नहीं,बल्कि जीवन जीने की एक कला और आध्यात्मिक विकास के मार्ग के रूप में प्रस्तुत किया गया है।ज्ञान योग,कर्म योग और भक्ति योग।गीता इन तीनों योगों के माध्यम से मनुष्य को जीवन के दुखों से मुक्ति पाने और आध्यात्मिक विकास प्राप्त करने का मार्ग दिखाती है।इसलिए इसे समस्त योगों की जननी कहा जाता है,क्योंकि यह सभी योगों का सार और मार्गदर्शन प्रदान करती है।विश्व भर में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा।नगर निगम हेरिटेज की ओर से भी योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर योग के कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे है। 21 जून को हेरिटेज निगम ऐतिहासिक स्थलों पर शहरवासियों के साथ योग करेगा।घर घर योग घर-घर गीता के इस लोक कल्याणकारी सेवा कार्य को मिलकर और आगे बढ़ाएंगे।

गीता ज्ञान,योगाभ्यास के नृत्य में भाव विभोर हुए साधक

ज्ञान योग,भक्ति योग एवं कर्म योग के त्रिवेणी संगम स्वरूप इस शिविर ने ज्ञान योग स्वरूप गीता पाठ के तहत शिविर में आसन,प्राणायाम एवं ध्यान से संबंधित गीता के संस्कृत श्लोको की शुद्ध उच्चारण सहित व्याख्या योगी मनीष द्वारा की गई एवं कर्म योग स्वरूप योगाभ्यास व प्राणायाम का प्रशिक्षण योग विभूति पूर्वी विजयवर्गीय द्वारा करवाया गया तत्पश्चात भक्ति योग के तहत गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज द्वारा गाय गीत “श्री कृष्ण कृपा कर दो ऐसी गीतामय जीवन हो जाए….” पर सैकड़ो योग प्रेमी भक्तजन नित्य करते हुए भाव विभोर झूम योगी मनीष द्वारा ध्यान योग के तहत हृदय चक्र पर विशेष राधा कृष्ण ध्यान मेडिटेशन करवाया गया। योगाचार्य नीरज सिंह ने भी योग क्रिया कराई।

इस अवसर पर आयुक्त अरुण हसीजा, अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, चेयरमैन हेमेंद्र शर्मा,रजत विश्नोई,पवन शर्मा नटराज,ज्योति चौहान,अंशु शर्मा, धीरज शर्मा,रवि प्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11