जयपुर । झुंझुनू जिले के थाना सूरजगढ़ इलाके में पुलिस ने एक फर्जी लूट के मामले का पर्दाफाश करते कर दिया है। प्रारंभिक तौर पर एक बैंक कर्मचारी के साथ 3 लाख रुपये से अधिक की लूट प्रतीत हो रही घटना वास्तव में पैसे गबन करने की एक सोची-समझी साजिश निकली। पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता हिन्दुजा लिलेण्ड फाइनेंस के कर्मचारी संदीप कुमार को ही गिरफ्तार कर लिया है।
कार्यवाहक एसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मामले की शुरुआत 16 जून को हुई, जब डिगली थाना हमीरवास निवासी संदीप कुमार जाट (32) ने सूरजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह हिन्दुजा लिलेण्ड फाइनेंस की चिड़ावा शाखा में कलेक्शन का काम करता है। आज शाम को जब वह सूरजगढ़ से 3,06,270 रुपये की राशि लेकर एयरटेल पेमेंट बैंक पिलानी जा रहा था। तभी जीणी गांव के पास एक सफेद स्विफ्ट कार में सवार कुछ लोगों ने उसे गन पॉइंट पर लूट लिया। संदीप ने दावा किया कि लुटेरों ने उससे सारे पैसे छीन लिए और फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक एसपी राजावत के निर्देश पर एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। चिड़ावा सीओ विकास धींधवाल और सूरजगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा के नेतृत्व में थाना पुलिस व एजीटीएफ झुंझुनूं की टीमों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल संदिग्धों की तलाश शुरू हुई।
जांच के दौरान पुलिस को संदीप की कहानी में कई विसंगतियां नजर आईं। संदेह गहराने पर पुलिस ने संदीप से कड़ाई से पूछताछ की तो आखिरकार संदीप ने टूट कर सच उगल दिया। उसने स्वीकार किया कि उसने हिन्दुजा लिलेण्ड फाइनेंस के 3,06,270 रुपये का गबन किया था और इस गबन को छिपाने के लिए उसने यह झूठी लूट की कहानी गढ़ी थी।
संदीप कुमार के कबूलनामे और सबूतों के आधार पर पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। हिन्दुजा फाइनेंस ब्रांच चिड़ावा के मैनेजर ने भी इस संबंध में एक रिपोर्ट दी है, जिसे मामले में शामिल किया गया है। पुलिस अब गबन की गई राशि और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद करने के लिए संदीप कुमार को पुलिस रिमांड पर ले चुकी है।

फर्जी लूट का सनसनीखेज खुलासा, कर्मचारी ने ही रची थी 3 लाख से अधिक लूट की साजिश
RELATED LATEST NEWS

चिकित्सा मंत्री ने की मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव गतिविधियों की समीक्षा
26/08/2026
11:54 am

वैश्विक मंच पर गूंजा ‘विकसित राजस्थान@2047’ का विजन
26/08/2026
11:53 am
Top Headlines
विज्ञापन में भ्रूण का रंग नीला प्रदर्शित करने का मामला
26/08/2026
11:55 am
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में निर्धारित मानकों एवं
विज्ञापन में भ्रूण का रंग नीला प्रदर्शित करने का मामला
26/08/2026
11:55 am

चिकित्सा मंत्री ने की मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव गतिविधियों की समीक्षा
26/08/2026
11:54 am

वैश्विक मंच पर गूंजा ‘विकसित राजस्थान@2047’ का विजन
26/08/2026
11:53 am

नगर परिषद्-नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन प्राप्ति स्थल निर्धारित
26/08/2026
11:51 am