जयपुर झालावाड़ जिले की घटोली पुलिस ने जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 62 लाख रुपये मूल्य की स्मैक और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई एसपी ऋचा तोमर के निर्देशन में की गई।
एसपी तोमर ने बताया कि झालावाड़ में अवैध गतिविधियों और संगठित अपराधों विशेषकर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा और अकलेरा सीओ ब्रजेश कुमार जाट के सुपरविजन में घाटोली थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
बुधवार को पुलिस टीम ने कोहड़ीझर तिराया चुरेलिया रोड पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान उन्होंने रमेश चन्द मीणा पुत्र रंगलाल (45) निवासी पाडलिया, थाना घाटोली को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 311 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 62 लाख रुपये की आंकी गई है। पुलिस ने तत्काल रमेशचन्द को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में इस्तेमाल की गई उसकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।
घाटोली थाने में आरोपी रमेशचन्द के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी भालता द्वारा अभियुक्त से आगे की गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके स्रोत का पता लगाया जा सके।
इस सफल अभियान में घाटोली थानाधिकारी महावीर प्रसाद के साथ-साथ हेड कांस्टेबल हरकरण, कांस्टेबल मनोज कुमार, बालुराम, ओमराज, भोमाराम, यासिन मोहम्मद और महिला कांस्टेबल रूबिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

झालावाड़ में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: 311 ग्राम स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार
RELATED LATEST NEWS

चिकित्सा मंत्री ने की मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव गतिविधियों की समीक्षा
26/08/2026
11:54 am

वैश्विक मंच पर गूंजा ‘विकसित राजस्थान@2047’ का विजन
26/08/2026
11:53 am
Top Headlines
विज्ञापन में भ्रूण का रंग नीला प्रदर्शित करने का मामला
26/08/2026
11:55 am
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में निर्धारित मानकों एवं
विज्ञापन में भ्रूण का रंग नीला प्रदर्शित करने का मामला
26/08/2026
11:55 am

चिकित्सा मंत्री ने की मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव गतिविधियों की समीक्षा
26/08/2026
11:54 am

वैश्विक मंच पर गूंजा ‘विकसित राजस्थान@2047’ का विजन
26/08/2026
11:53 am

नगर परिषद्-नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन प्राप्ति स्थल निर्धारित
26/08/2026
11:51 am