Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए जोन-12 में सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

जयपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए जोन-12 में सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-12 में ग्राम खोरा बिसल में जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया को जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम खोरा बिसल के खसरा नं. 290/1 जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाये गये 07 मकान,टीनषेड़, दीवार इत्यादि अवैध कब्जें-अतिक्रमण किये जाने की शिकायत ग्रामवासियों खोरा बिसल एवं स्थानीय पुलिस प्रषासन द्वारा प्रेषित सूचना प्राप्त होने पर उक्त अतिक्रमित स्थान/खसरे का उपायुक्त जोन-12 व उनकी टीम तथा स्थानीय पुलिस प्रषासन के साथ मौका निरीक्षण किया गया परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर आज सामूहिक अभियान का आयोजन कर उपायुक्त जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम,तृतीय,प्रवर्तन अधिकारी जोन-12,7,11 पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल,स्थानीय पुलिस थाना,करधनी थाने का जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

गोविंददेवजी मंदिर में अचानक मची भगदड़:45 मिनट तक पुलिस, एंबुलेंस, बचाव-दल ने संभाला मोर्चा, अनाउसमेंट और सायरन सिस्टम ठप, पंप हाउस बंद, फायर एनओसी तक नहीं

शहर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर परिसर में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे अचानक भगदड़ मचने से दर्शनार्थियों