Home » राजस्थान » हमसफर एक्सप्रेस के विजयनगर स्टॉपेज को लेकर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने रेल मंत्री को भेजा पत्र

हमसफर एक्सप्रेस के विजयनगर स्टॉपेज को लेकर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने रेल मंत्री को भेजा पत्र

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अजमेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मसूदा विधानसभा क्षेत्र के हजारों प्रवासी नागरिकों की सुविधा हेतु हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव विजयनगर (ब्यावर) स्टेशन पर सुनिश्चित करने की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने पत्र में उल्लेख किया कि मसूदा विधानसभा क्षेत्र के चेलनगढ़, मायावरम, श्रीकाली सहित अनेक गांवों के निवासी आजीविका के लिए दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में कार्यरत हैं। उनके लिए अजमेर और भीलवाड़ा को जोड़ने वाली हमसफर एक्सप्रेस एकमात्र सुलभ रेल सुविधा है, लेकिन यह ट्रेन केवल अजमेर व भीलवाड़ा स्टेशनों पर ही रुकती है।

कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिक नसीराबाद, विजयनगर, बांदनवाड़ा, मसूदा, गुलाबपुर क्षेत्र से संबंधित हैं, जिन्हें ट्रेन से उतरने के बाद रात के समय निजी साधनों से लंबी दूरी तय कर अपने घर लौटना पड़ता है। यदि हमसफर एक्सप्रेस का दो मिनट का ठहराव विजयनगर स्टेशन पर स्वीकृत हो जाए, तो हजारों यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जनहित में इस ठहराव को लेकर शीघ्र सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11