Home » राजस्थान » योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, यह जीवन का दर्शन

योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, यह जीवन का दर्शन

जयपुर,। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम होगा। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री श्री जोराराम कुमावत शिरकत करेंगे। यह आयोजन भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक मंच पर स्थापित करने और आयुर्वेद व योग के समन्वित स्वरूप को प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग से स्वस्थ रहने ओर योग संगम से अधिक से अधिक आमजन को जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन होगा।
योग दिवस के उपलक्ष में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, यह जीवन का दर्शन है। यह समग्र स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आत्मिक उन्नयन का मार्ग है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ओर आयुष मंत्रालय की पहल पर देश के साथ पूरे विश्व में “स्वस्थ एवं निरोगी जीवन” के लिये सभी लोग योग के इस महासंगम में भाग लेंगे। मंत्री ने कहा योग जीवन जीने की एक शैली है, जो अनुशासन, संतुलन और आत्मचिंतन सिखाती है। इस महोत्सव के माध्यम से हम युवा पीढ़ी को योग के मूल सिद्धांतों से जोड़ने और उन्हें स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस आयोजन में योग विशेषज्ञ, जिले के गणमान्य अतिथि, चिकित्सक, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

विज्ञापन में भ्रूण का रंग नीला प्रदर्शित करने का मामला

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में निर्धारित मानकों एवं