Home » राजस्थान » जयपुर में अचानक सड़क में हुआ गड्ढा:जेडीए बोला- पानी की लाइन के कारण धंसी रोड, पीएचईडी ने कहा- बरसात का पानी जमीन में गया

जयपुर में अचानक सड़क में हुआ गड्ढा:जेडीए बोला- पानी की लाइन के कारण धंसी रोड, पीएचईडी ने कहा- बरसात का पानी जमीन में गया

जयपुर में बारिश शुरू होने के साथ ही सिस्टम की खामियां भी खुलकर सामने आने लगी है। थोड़ी बारिश में ही सड़कों पर पानी भर रहा है। वहीं, सड़कें धंस रही हैं। आज गोपालपुरा बाईपास पर टीएन मिश्रा मार्ग और गंगा-जमुना पेट्रोल पंप के सामने सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। इसकी वजह से यहां ट्रेफिक संचालन प्रभावित हो गया। गड्डा करीब 60 फीट लंबा और 25 फिट चोड़ा है। इसकी गहराई 15 फिट है।

इस मुद्दे पर जेडीए और पीएचईडी के इंजीनियरों में भी टकराव हो गया। जेडीए के अधीक्षण अभियंता दीपक माथुर का कहना है कि यहां पानी की लाइन टूटी थी, जिसके कारण ये सड़क धंसी है। अब जब पीएचईडी के अधिकारी इस लाइन को ठीक करवा देंगे, तब हम रोड को रिपेयर करने का काम शुरू करेंगे।

जयपुर में गंगा-जमुना पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हुआ गड्ढा।
जयपुर में गंगा-जमुना पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हुआ गड्ढा।

पीएचईडी एईएन बोले- बारिश के पानी के कारण धंसी सड़क

इधर पीएचईडी के एईएन का आरोप है कि सड़क का निर्माण गलत था। सड़क टूटने से बरसात का पानी जमीन में गया और कटाव होने से सड़क धंस गई। इससे पानी की लाइन भी डेमेज हो गई।

पहले पानी की लाइन रिपेयर करने का काम हो रहा।
पहले पानी की लाइन रिपेयर करने का काम हो रहा।

2 दिन का समय लग सकता है

पीएचडी के इंजीनियर का कहना है की लाइन रिपेयरिंग का काम आज शाम तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद जेडीए रोड को रिपेयर करवाने का काम शुरू करेगा। इसे पूरा करने में करीब 2 दिन का समय लग सकता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11