Home » राजस्थान » जयपुर में कार में महिला से रेप:कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशा, विरोध करने पर की मारपीट

जयपुर में कार में महिला से रेप:कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया नशा, विरोध करने पर की मारपीट

जयपुर में कार में एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपी परिचित ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर गाली-गलौच कर मारपीट की। भांकरोटा थाने में पीड़ित महिला ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (भांकरोटा) मनीष गुप्ता कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- भांकरोटा इलाके में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। आरोप है कि भांकरोटा जाने के दौरान उसे आरोपी परिचित मिला। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके अपनी कार में बैठा लिया।

कार में बैठाकर आरोपी परिचित ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए ऑफर की। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला होने के कारण बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने कार में ही उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर गाली-गलौच कर मारपीट की। भांकरोटा थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11