Home » राजस्थान » सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्सपर्ट के साथ किया योगाभ्यास:एक्सपर्ट्स ने कहा- ब्रश करना और नहाने जितना जरूरी है योगा, सरकार ने विश्व में फैलाया

सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्सपर्ट के साथ किया योगाभ्यास:एक्सपर्ट्स ने कहा- ब्रश करना और नहाने जितना जरूरी है योगा, सरकार ने विश्व में फैलाया

योग दिवस से पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने योगा एक्सपर्ट के साथ सीएम आवास में योगाभ्यास किया। इस दौरान देश के फेमस योगा एक्सपर्ट ने मुख्यमंत्री के साथ योगा किया। उन्होंने सरकार की ओर से योगा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान योगा एक्सपर्ट ने मुख्यमंत्री आवास में योगा किए जाने के भी रोचक अनुभव बताए।

योगा करने पहुंची फिटनेस एक्सपर्ट शिवांगी शर्मा ने बताया- योगा लोगों को जोड़ ता है। हम योग घर-घर में फैलाना चाहते हैं। एक्सपर्ट निशि सिंह ने कहा कि योगा इज अ वे ऑफ लाइफ। मुझे बेहद खुशी है कि हम लोग योगा को इतना प्रमोट कर रहे हैं। योगा धीरे धीरे ग्लोबली फेमस होता जा रहा है। योगा इंडिया की सॉफ्ट पॉवर की तरह प्रमोट किया जा रहा है।

नहाने और ब्रश करने जितना जरूरी है योग

फिटनेस एक्सपर्ट प्रखर गर्ग ने कहा- सीएम हाउस में हैं तो यहां पर योगा करने में बड़ा अच्छा लगा। जिस तरह से नहाना जरूरी है, ब्रश करना जरूरी है, उसी तरह से योगा करना भी जरूरी है।

योग हमें खुशी देता है

इस दौरान सीएम आवास पहुंचे योगाचार्य ढाकाराम ने कहा- जब पूरा संसार योगा करता है तो हर एक व्यक्ति योगा करता है। योग ही है, जो हमको बदलता है। यह हम सबको खुशी देता है, जिसकी हम सबको जरूरत है। उन्होंने इसे विभिन्न तरह के रोग काबू करने का बेहतरीन तरीका बताया।

ऋचा शर्मा ने कहा कि जिस तरह त्योहार में हम खुद को तैयार करते हैं और सजते संवरते हैं और खुद को इंगेज करते हैं। उसी तरह से हमें हेल्थ को अपनी प्रॉयर्टी बनाना चाहिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11