Home » राजस्थान » शादी से पहले दूल्हे का किडनैप कर मारपीट:सोने-चांदी के जेवरात और कैश लूटकर भागे, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे

शादी से पहले दूल्हे का किडनैप कर मारपीट:सोने-चांदी के जेवरात और कैश लूटकर भागे, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे

सीकर के दादिया थाना क्षेत्र के बेरी गांव में शादी की तैयारियों में जुटे एक दूल्हे के साथ लूट और मारपीट का मामला सामने आया है। युवक ने तीन आरोपियों पर स्विफ्ट डिजायर कार में जबरन डालकर मारपीट करने, चांदी के आभूषण और कैश लूटने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में बीरबल (25) निवासी अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर) ने बताया- वह वर्तमान में बेरी (सीकर) में रह रहा है। उसकी शादी 19 जून को थी, जिसके लिए उसने सोने-चांदी के जेवरात पहन रखे थे। 16 जून की रात करीब 11 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार उसके घर पहुंची। कार में सवार तीन लोगों में से एक ने जुडिया खटीक का नाम लेकर उसे (बीरबल) को बुलाया।

वह बिना शक किए उनके साथ चला गया। कार में सवार तीनों व्यक्तियों अजय मील, विकास नाई और ओंकार सवार थे। आरोपियों ने बीरबल को किडनैप कर गाड़ी में डाल लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके गले से चांदी के दो लॉकेट, एक चांदी की हैमल, आधा किलो की चांदी की हसली और 7 हजार कैश लूट लिया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में चलती गाड़ी से फेंककर फरार हो गए।

घटना में बाद बीरबल ने दादिया थाना में पहुंचकर लूट और मारपीट का मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार कर रहे हैं। इस घटना से बेरी गांव और आस-पास के क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में इस तरह की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11