Home » राजस्थान » अजमेर में फोटोग्राफर ने नाबालिग से किया रेप:शादी समारोह में कपड़े बदलते समय कमरे में घुसा आरोपी, धमकी देकर की वारदात

अजमेर में फोटोग्राफर ने नाबालिग से किया रेप:शादी समारोह में कपड़े बदलते समय कमरे में घुसा आरोपी, धमकी देकर की वारदात

अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने एक फोटोग्राफर पर उसकी बेटी से रेप करने और उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंज थाने के अनुसार पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी एक शादी में गई थी। जब वह कमरे में कपड़े बदल रही थी, तभी एक फोटोग्राफर आया और धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली।

इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि जब भी वह अपनी बेटी की शादी तय करने की बात करती तो आरोपी वहां पहुंच जाता और फोटो व वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा देता।

जब वह उससे बात करती तो वह 5 लाख रुपए मांगता। उसने करीब 2 लाख रुपए दे भी दिए। लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की। गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11