Home » राजस्थान » तस्कर की 50 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त:हिस्ट्रीशीटर का मकान, कार और बाइक जब्त; कुर्क करने का आदेश

तस्कर की 50 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त:हिस्ट्रीशीटर का मकान, कार और बाइक जब्त; कुर्क करने का आदेश

उदयपुर की अंबामाता थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी से कमाई करने वाले हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति को जब्त किया है। हिस्ट्रीशीटर विष्णु उर्फ मुकेश सेन ने तस्करी से 50 लाख से ज्यादा की संपत्ति अर्जित कर रखी है, जिसमें मकान, कार और बाइक शामिल हैं। कोर्ट ने इन्हें कुर्क करने का आदेश दिया है।

एसपी योगेश गोयल ने बताया- भरतपुर हाल उदयपुर में आमेट भवन, ब्रह्मपोल निवासी विष्णु सालों से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। कई बार गिरफ्तार भी हो चुका है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले दर्ज हैं।

8 महीने पहले तत्कालीन सीआई हनवंत सिंह ने आय और संपत्ति की जांच शुरू की थी। मौजूदा सीआई मुकेश सोनी ने इनको जब्त करने के लिए प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष इस्तगासा पेश किया था। सुनवाई के दौरान आरोपी संपत्तियों को वैध आय से अर्जित करना साबित नहीं कर पाया। ऐसे में पुलिस ने इसकी संपत्ति जब्त कर ली है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11