Home » राजस्थान » बिजली का तार टूटकर टेंपो पर गिरने से लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, हाथ की उंगलियां जली; फर्सी भरकर स्टोन फैक्ट्री जा रहा था

बिजली का तार टूटकर टेंपो पर गिरने से लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, हाथ की उंगलियां जली; फर्सी भरकर स्टोन फैक्ट्री जा रहा था

बिजौलिया में शुक्रवार सुबह 10 बजे एक टेंपो पर 11 हजार केवी का बिजली का तार टूट कर गिर गया। जिससे टेंपो में आग लग गई। हादसे में चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई, जिससे उसके एक हाथ की उंगलियां जल गई। घटना कैसरगंज रानी बाग वाले रास्ते की है।

बिजौलिया निवासी शंकर नायक टेंपो में पत्थर की फर्सी भरकर स्टोन फैक्ट्री जा रहा था। बिजली के तार के नीचे से गुजरते समय तार टूट गया। राहगीरों ने घायल चालक को हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।

हादसे में चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई, जिससे उसके एक हाथ की उंगलियां जल गई।
हादसे में चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई, जिससे उसके एक हाथ की उंगलियां जल गई।

बिजली विभाग के इंजीनियर हेमेंद्र नावर ने बताया कि इंसुलेटर के पंक्चर होने से यह हादसा हुआ है। विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बंद की। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासी हनुमान सिंह चौहान ने कहा कि बिजली विभाग को जर्जर तारों की नियमित जांच करनी चाहिए। इस हादसे में बड़ी जनहानि होने से बच गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

5-स्टार होटल का 5.74-लाख का बिल चुकाए बिना भागा टूरिस्ट:उदयपुर के उदय विलास में परिवार समेत ठहरा था दिल्ली का युवक

उदयपुर के 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय वि​लास में एक टूरिस्ट 10 दिन ठहरने के बाद 5.74 लाख रुपए