Home » राजस्थान » जेडीए की कार्रवाई के दौरान विवाद:जयपुर के विद्याधर नगर में कियोस्क हटाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया

जेडीए की कार्रवाई के दौरान विवाद:जयपुर के विद्याधर नगर में कियोस्क हटाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया

जयपुर के विद्याधर नगर सेक्टर 8 में जेडीए की कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। विवाद कियोस्क हटाने और अतिक्रमण हटाने को लेकर शुरू हुआ। एक पक्ष का आरोप है कि गहलोत सरकार के दौरान जिन कियोस्क का एलॉटमेंट किया गया था, उन पर दूसरे लोगों का कब्जा है।

मौके पर जेडीए की ओर से कार्रवाई की गई है।
मौके पर जेडीए की ओर से कार्रवाई की गई है।

विरोध करने वाले पक्ष ने सांकेतिक धरना दिया। उनका कहना है कि रोड पर मीट की दुकान की वजह से यहां से गुजरने वाली महिलाओं को परेशानी होती है। वहीं दूसरे पक्ष का दावा है कि उन्होंने कोर्ट से स्टे ले रखा है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश कर मामले को शांत करवाया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक