गोविंदगढ़ क्षेत्र में वन विभाग और प्रशासन की उदासीनता के कारण हरे पेड़ों की अवैध कटाई और परिवहन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह वन माफिया और अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। कटे हुए पेड़ों का परिवहन भी खुलेआम किया जा रहा है।
सरकार हर साल करोड़ों रुपए खर्च कर पौधरोपण अभियान चलाती है। इसके तहत जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन से निपटने के लिए लाखों पौधे लगाए जाते हैं। लेकिन वर्षों की मेहनत से बड़े किए गए पेड़ों को कुछ घंटों में काट दिया जाता है।
स्थानीय सामाजिक संस्थाएं पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान चला रही हैं। वे पौधरोपण कार्यक्रम और संरक्षण कार्य कर रही हैं। वन विभाग अधिकारी गजेन्द्र कुमावत ने कहा कि मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 105






