Home » राजस्थान » सीकर में घर से 18-20 लाख रुपए के जेवरात चोरी:घटना के समय घर में सो रहा था परिवार, चोरों ने बक्सा 200 फीट दूर फेंका

सीकर में घर से 18-20 लाख रुपए के जेवरात चोरी:घटना के समय घर में सो रहा था परिवार, चोरों ने बक्सा 200 फीट दूर फेंका

सीकर के जीणमाता इलाके में मकान से लाखों रुपए के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। सुबह परिवार को घर से करीब 200 फुट दूर खाली बक्सा मिला। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

जीणमाता थाना इलाके के दूधवा गांव निवासी कल्याणमल ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनके 3 बेटे हैं। जिसमें से उन्होंने एक बेटे अमरचंद की शादी की हुई है। कल्याणमल की पत्नी गीता और अमरचंद की पत्नी दुर्गा के गहने घर के अलग-अलग कमरों में लोहे के बक्से में रखे हुए थे।

22 जून को बेटा अमरचंद अपनी पत्नी दुर्गा के साथ ससुराल चला गया। इसी बीच चोर उनके घर में घुसे। इसके बाद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर बक्सों में रखे करीब 18 से 20 लाख रुपए के जेवरात सहित अन्य सामान चुराकर ले गए।

घर से 200 फुट दूर मिला खाली बक्सा और बिखरा हुआ सामान।
घर से 200 फुट दूर मिला खाली बक्सा और बिखरा हुआ सामान।

घर से करीब 200 फीट दूर मिले बक्से कल्याणमल के अनुसार चोरों ने पहले उनके घर से बक्से की चोरी की। इसके बाद बक्से को घर से करीब 200 फीट दूर टावर के पास लेकर गए। यहां पर उसमें से चोरी की। सुबह उन्हें टावर के पास सामान बिखरा हुआ मिला।

घर पर ही सो रहे थे कल्याणमल के अनुसार चोरी की वारदात 22 से 23 जून के बीच हुई। जब उनका बेटा अमरचंद अपनी पत्नी दुर्गा के साथ वापस गांव लौटा तब उन्हें चोरी हुए पूरे सामान का पता चला। ऐसे में अब उन्होंने मामला दर्ज करवाया है। कल्याणमल के अनुसार जब चोरी की वारदात हुई तब वह एक कमरे में सोए हुए थे। और उनका दूसरा बेटा छत पर सोया हुआ था। लेकिन रात को चोरी का पता ही नहीं चल पाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक