Home » राजस्थान » नगर निगम हेरिटेज हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने किया मुख्यालय का निरीक्षण

नगर निगम हेरिटेज हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने किया मुख्यालय का निरीक्षण

जयपुर(सुनील शर्मा) नगर निगम हेरिटेज आयुक्त डॉ निधि पटेल ने बुधवार को निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया।इस दौरान निगम आयुक्त निधि पटेल मुख्यालय के एक एक कक्ष में जाकर निगम अधिकारियों से मिली और उनके काम काज के बारे में जाना।इस दौरान निगम आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यालय में आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निस्तारण जल्द हों,इसके लिए ठोस कदम उठाएं जाने चाहिए।इसके अलावा आयुक्त निधि पटेल ने निगम की हेल्पलाइन शाखा में भी कार्यशैली के बारे में जाना।इस दौरान उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए कि कॉल सेंटर पर आने वाली सभी समस्याओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएं और समस्याओं के निस्तारण होने के बाद निगम के कामकाज का आमजन से ही फीडबैक भी लिया जाएं।निगम आयुक्त ने कहा कि निगम अधिकारी लैंड शाखा और निगम हेल्प लाइन कॉल सेंटर में आमजन की समस्याओं के शीघ्रता से निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध रहे।धीमी गति से कार्य करने पर संबंधित कार्मिक के खिलाफ गंभीरता से एक्शन लिया जाएगा।’

आयुक्त के निर्देश के बाद जोन उपायुक्त ने किया निरीक्षण,सफाई में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई फटकार

वहीं हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने सिविल लाइन जोन क्षेत्र और किशनपोल जोन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।इस दौरान कुछ जगह पर सड़क पर कचरा होने पर उन्होंने वार्ड के स्वास्थ्य निरीक्षक और सफाई कर्मचारियों को शीघ्रता से कार्य करने के निर्देश दिए।आयुक्त ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और सड़क पार से कचरा सुबह जल्दी नियत समय से पहले उठ जाना चाहिए।इसके अलावा सिविल लाइन जोन उपायुक्त सुनील कुमार बैरवा ने सिंधी कैंप,रेलवे स्टेशन,हसनपुरा इलाके में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।कुछ स्थानों पर सड़क पर गंदगी मिलने पर जोन उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर की साथ ही निर्देश दिए कि दुकानों के बाहर डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चाइनीज मांझे की 15 चरखियां जब्त:मकर संक्रांति से पहले प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

मकर संक्रांति पर्व से पहले प्रशासन ने चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार को लक्ष्मणगढ़ में चलाए