एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी सुरेश बैरवा सांगानेर जयपुर,हाल तकनीकी सहायक कार्यालय कनिष्ठ अभियंता जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमि,बड के बालाजी जयपुर व बलदेव चौधरी उम्र 31 साल निवासी ग्राम-बसेडी, पोस्ट-शिवसिंहपुरा,पुलिस थाना-बगरू, तहसील-कालवाड, जयपुर हाल कनिष्ठ अभियंता कार्यालय कनिष्ठ अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमि० बेगस जयपुर एवं अतिरिक्त कार्यभार कार्यालय कनिष्ठ अभियंता,जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमि० बड के बालाजी जयपुर को 60,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी.चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के धर्म भाई के मकान में बिजली कनेक्शन हेतु आरोपी लाईनमेन सुरेश बैरवा द्वारा बिजली कनेक्शन करने की एवज में 70,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी उप महानिरीक्षक द्वितीय जयपुर राहुल कोटोकी के सुपरवीजन में ए.सी.बी. जयपुर नगर तृतीय जयपुर के श्री ज्ञान प्रकाश नवल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय गंभीर सिंह कसाना,पुलिस निरीक्षक एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी सुरेश बैरवा हाल तकनीकी सहायक, कार्यालय कनिष्ठ अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमि० बड के बालाजी जयपुर व 2. श्री बलदेव चौधरी हाल कनिष्ठ अभियंता,कार्यालय कनिष्ठ अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमि० बेगस जयपुर एवं अतिरिक्त कार्यभार कार्यालय कनिष्ठ अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमि० बड के बालाजी जयपुर को 60,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।







