Home » राजस्थान » पावटा बस स्टैंड पर जाम में फंसी एंबुलेंस:सर्विस लेन में जलभराव और अवैध पार्किंग से यातायात प्रभावित, प्रशासन ने समाधान का दिया आश्वासन

पावटा बस स्टैंड पर जाम में फंसी एंबुलेंस:सर्विस लेन में जलभराव और अवैध पार्किंग से यातायात प्रभावित, प्रशासन ने समाधान का दिया आश्वासन

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित पावटा मुख्य बस स्टैंड पर जाम लगने से एंबुलेंस फंस गई। जिसको कड़ी मशक्कत के बाद जाम से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

सर्विस लेन में जलभराव की समस्या पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। स्कूल-कॉलेज के छात्र और बुजुर्ग भी इससे प्रभावित होते हैं।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जाम से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

उपखंड अधिकारी कपिल उपाध्याय ने बताया कि सर्विस लाइन पर अवैध पार्किंग की समस्या को नगर पालिका के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश