Home » राजस्थान » नाबालिग लड़की को भगा ले गया, रेप किया, अब गिरफ्तार:वारदात के बाद से दे रहा था चकमा; 5 हजार का इनाम घोषित था

नाबालिग लड़की को भगा ले गया, रेप किया, अब गिरफ्तार:वारदात के बाद से दे रहा था चकमा; 5 हजार का इनाम घोषित था

भीलवाड़ा में एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने और रेप के मामले में पिछले 7 महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया।

मामला पुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है,थाना प्रभारी पुष्पा कांसोटिया ने बताया कि 11 दिसंबर 2024 को पुलिस थाना पुर सर्किल में रहने वाले ने एक रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी ने धमकाया और लेकर फरार हो गया।

रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान व ओर युवक की शुरू तलाश की। इस मामले में उच्च न्यायालय में हेवियस कॉर्प्स दायर होने से थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके साथ ही जिला स्पेशल टीम व साइबर सेल भीलवाड़ा को साथ लेकर आपसी कोआर्डिनेशन से आरोपी की तलाश की।

थाना पुलिस टीम के गजराज व मंगलसिंह को पुणे (महाराष्ट्र) भिजवाया गया। टीम द्वारा लगातार तलाश करने के बाद आरोपी के साथ गई नाबालिग को तलाश कर दस्तयाब किया गया। लेकिन आरोपी फरार हो गया।

पुलिस थाने की टीम, जिला स्पेशल टीम व साइबर सेल भीलवाड़ा द्वारा कोआर्डिनेशन कर आरोपी के छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी के ट्रांसपोर्ट नगर भीलवाड़ा में होने का इनपुट मिलने पर पुलिस थाना टीम व डीएसटी टीम द्वारा ज्वाइंट प्रयास से आरोपी को डिटेन कर जांच के बाद गिरफ्तार किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines