Home » राजस्थान » हथियार तस्करी के मामले में कुख्यात गुलाम रसूल फिरोजाबाद से गिरफ्तार

हथियार तस्करी के मामले में कुख्यात गुलाम रसूल फिरोजाबाद से गिरफ्तार

हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत कुख्यात अपराधी सलमान तक हथियार और कारतूस उपलब्ध कराने वाले गुलाम रसूल को छोटीसादड़ी पुलिस ने फिरोजाबाद से डिटेन कर गिरफ्तार किया। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि 28 जून को राकेश राठौर निवासी मालपुरा बाजार गंगधार थाना गंगधार जिला झालावाड़ को एक ऑटोमेटिक देशी पिस्टल, दो खाली मेगजीन के साथ गिरफ्तार किया था। राकेश की सूचना पर सलमान निवासी नागदा को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में अवैध देशी, विदेशी हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए थे।

हथियारों की सप्लाई करने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने शुक्रवार को प्रतिबंधित हथियार और कारतूस को सप्लाई करने वाले कुख्यात अपराधी गुलाम रसूल निवासी नक्कासी मोहल्ला टोला, बाजे वाली गली थाना दक्षिण कोतवाली जिला फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश को फिरोजाबाद से डिटेन कर गिरफ्तार किया। गुलाम रसूल प्रवीण उर्फ अंकल के गिरोह का सदस्य है। अभी हाल ही में 19 मार्च को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार हुआ था, जिसके बायें पैर पर गोली लगी थी। गुलाम रसूल द्वारा प्रतिबंधित हथियार और 9 एमएम के कारतूस प्रवीण उर्फ अंकल को उपलब्ध कराए थे, जो राकेश के मार्फत सलमान तक पहुंचे थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास