Home » राजस्थान » जयपुर मे महिला ने आत्मदाह किया:सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर बहन को भेजा, बोली- पति-देवर टॉर्चर करते हैं

जयपुर मे महिला ने आत्मदाह किया:सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर बहन को भेजा, बोली- पति-देवर टॉर्चर करते हैं

जयपुर में पति और देवर से परेशान एक महिला के आत्मदाह कर लिया। सुसाइड से पहले महिला ने अपनी परेशानी बताते हुए एक वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा था। वीडियो में आरोप लगाया कि पति-देवर टॉर्चर करने के साथ ही मारपीट करते हैं। 7 जुलाई को हुई घटना के बाद महिला को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जो 85 प्रतिशत झुलस गई थी। इसके बाद 10 जुलाई की रात करीब 1 बजे महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने महिला के पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया- मानसरोवर के मांग्यावास निवासी प्रतिभा मित्तल (36) ने आत्मदाह किया है। करीब 10 साल पहले उसकी शादी मुहाना स्थित पत्रकार कॉलोनी निवासी आशीष से हुई थी। अपने सुसराल में पति के साथ रह रही थी। आरोप है कि आए दिन प्रतिभा का पति आशीष और देवर गृजेश उसे टॉर्चर किया करते थे।

परेशान करने के साथ ही उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। सात जुलाई की सुबह प्रतिभा ने अपनी परेशानी बताते हुए एक वीडियो बनाया। मरने से पहले बनाए गए वीडियो को अपनी बहन भारती मित्तल को भेजा।

85 प्रतिशत झुलसने पर करवाया एडमिट

वीडियो भेजने के बाद प्रतिभा ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों से घिरी प्रतिभा के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। आग पर काबू पाकर गंभीर झुलसी हालत में प्रतिभा को SMS हॉस्पिटल पहुंचाया। आग से करीब 85 प्रतिशत झुलसी प्रतिभा को वार्न वार्ड में एडमिट किया गया।

आत्मदाह के प्रयास की मेडिकल सूचना पर मुहाना थाना पुलिस SMS हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने गंभीर झुलसी हालत में प्रतिभा का पर्चा बयान दर्ज किया। 10 जुलाई की रात करीब 1 बजे इलाज के दौरान प्रतिभा की मौत हो गई।

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया

मुहाना थाना पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक प्रतिभा के भाई सौरभ मित्तल ने अपने जीजा व उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया। मुहाना थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ACP (मानसरोवर) आदित्य काकड़े ने बताया- मृतका के भाई की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने की FIR दर्ज कर ली गई है। महिला के सुसाइड मामले में पति से लड़ाई-झगड़े को कारण बताया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक