Home » राजस्थान » भीलवाड़ा में CCTV फुटेज से पकड़ा बाइक चोर:चोरी की बाइक बरामद, पूछताछ में कई वारदातों के खुलासे की संभावना

भीलवाड़ा में CCTV फुटेज से पकड़ा बाइक चोर:चोरी की बाइक बरामद, पूछताछ में कई वारदातों के खुलासे की संभावना

भीलवाड़ा की रायपुर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा कर एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।

रायपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र गोदारा ने बताया कि भीलवाड़ा शहर में लूट, डकैती, चोरी और नकबजनी की वारदातों को रोकने के लिए एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत 19 अप्रैल को नानसा जागीर गांव के कुलदीप सिंह ने एक रिपोर्ट दी, जिसमें उसने बताया कि उसके घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चुरा ले गए। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी की मदद से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एक टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के एरिया का निरीक्षण किया और यहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसके बाद आरोपी दीपक (32) पिता मोहनलाल रेगर निवासी देवगढ़ राजसमंद को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली। आरोपी से पूछताछ में कई वारदातों के खुलासे की संभावना है।

ये थे टीम में शामिल

आरोपी को पकड़ने वाली टीम में रायपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र गोदारा, हेड कॉन्स्टेबल भवानी सिंह, कॉन्स्टेबल उम्मेद सिंह और मुकेश कुमार शामिल रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर