Home » राजस्थान » जयपुर में ट्रेन की चपेट में आया अधेड़, मौत:उछलकर दूर जाकर गिरा, सिर फूटा; शरीर हुआ चोटिल

जयपुर में ट्रेन की चपेट में आया अधेड़, मौत:उछलकर दूर जाकर गिरा, सिर फूटा; शरीर हुआ चोटिल

जयपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेन की टक्कर से वह उछलकर दूर जाकर गिरा। सिर फूटने के साथ शरीर में जगह-जगह गंभीर चोट आई। जवाहर सर्किल थाना ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

पुलिस ने बताया- हादसा गौरव टावर पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। 12 जुलाई की रात करीब 8 बजे एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। इसी दौरान आई ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर लगने से वह उछलकर दूर जाकर गिरा। राहगीरों की सूचना पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर लहूलुहान हालत में व्यक्ति का शव पड़ा मिला।

ट्रेन की टक्कर से उसका सिर फूट गया था और शरीर पर जगह-जगह गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 50-55 साल और शरीर से हष्ट-पुष्ट है। उसने खाकी कलर की पेंट ओर सफेद कलर की शर्ट पहने हुए है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय