Home » राजस्थान » खाना बना रही युवती की हत्या, हॉल में मिली लाश:मां पहुंची तो चूल्हे पर जल रही थी रोटी, प्रेमी पर लगाया आरोप

खाना बना रही युवती की हत्या, हॉल में मिली लाश:मां पहुंची तो चूल्हे पर जल रही थी रोटी, प्रेमी पर लगाया आरोप

करौली के टोडाभीम में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। युवती का शव उसके घर के बाहर के हॉल में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी ली और शव को टोडाभीम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। घटना पाड़ला गांव की सुबह करीब 10 बजे की है।

घर पर खाना बना रही थी युवती

डीएसपी मुरारी लाल मीणा ने बताया-पाडला निवासी अंतिमा मीना (20) की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी। वह खाना बना रही थी। युवती की मां मेवा देवी खेतों में घास लेने गई थी। जब वह वापस लौटी तो बेटी अंतिमा घर के बाहर के हॉल में पड़ी थी। उसके सिर से खून निकल रहा था। बगल में चूल्हे पर रोटी जल रही थी। रोटी बेलने के लिए बना पत्थर का चकला टूटा हुआ था। साथ ही एक बड़े पत्थर पर खून लगा हुआ था। युवती के पास एक मोबाइल की डाटा केबल पड़ी थी।

मां ने चिल्लाकर लोगों को बुलाया। सूचना पर मैं, एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह, एसएचओ कैलाश मीणा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। साक्ष्य जुटाने के बाद शव को टोडाभीम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। परिजनों ने लड़की की हत्या की आशंका जताई है।

लड़की घर के बाहर के हॉल में पड़ी मिली। पास में चूल्हे पर रोटी पड़ी थी। रोटी बेलने का पत्थर का चकला भी टूटा हुआ था।

मां ने एक युवक पर लगाया आरोप

मां मेवा देवी मीणा ने कोठीन निवासी युवक खेमचंद पर आरोप लगाया है। मां ने कहा की खेमचंद मेरी बेटी का लगातार पीछा करता था। मैंने तो ये भी कह दिया था कि अगर खेमचंद के घरवाले में मान जाते है तो तुम्हारी शादी करवा दूंगी। खेमचंद के पिता तो कहता था कि मैं इनकी गारंटी नहीं लेता।

20-25 दिन पहले शाम को खेमचंद ने फोन पर मैसेज कर कहा था कि तू मेरी नहीं होगी तो मैं किसी की नहीं होने दूंगा। खेमचंद ने भागने के लिए कहा, तो मेरी बेटी ने इनकार कर दिया। मेरी बेटी ने कहा था कि तुम अपने घरवालों को मना लो। मैंने मेरी मां को तो मना लिया है।

मां की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने टीम गठित कर दी है और युवक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

10 साल पहले हो चुकी पिता की मौत

अंतिमा मीना के पिता की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। घर पर मां मेवा बाई और अंतिमा रहती थी। भाई और भाभी दिल्ली में रहकर मजदूरी करते है। अंतिमा की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। अंतिमा दौसा से BSTC की पढ़ाई कर रही थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय